तेंदुए के पांच बच्चों की आग में झुलसकर मौत

सांप को मारने के लिए खेत में लगाई थी आग

0

पुणे के आंबेगांव तहसील की घटना

पुणे : पोलीसनामा ऑनलाईन – खेत में दिखे सांप को मारने के लिए गन्ने की फसल को लगाई गई आग में तेंदुए के पांच बच्चों की झुलसकर मौत हो गई। यह घटना पुणे के आंबेगांव तहसील स्थित अवसरी गांव में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार आंबेगांव तहसील के अवसरी बुद्रुक गांव स्थित गुणगे शेटेमला में गन्ना कटाई का काम चल रहा था। उस समय किसानों को खेत में सांप दिखाई दिया। सांप जिस दिशा में गया उस हिस्से के गन्ने को आग लगा दी गई। इसमंे तेंदुए के पांच बच्चाें की झुलसकर मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही वनविभाग के अधिकारी घटनास्थल पहंुच गए। तेंदुए का मृतक बच्चों का जन्म 15 से 20 दिनों पहले ही हुआ होगा। साथ ही तेंदुआ बच्चों को ढूंढते समय हमला बोल सकती हैं ऐसी अंदेशा अधिकारियों ने जताया है।

लगातार हो रही है तेंदुआ निवारा केन्द्र की मांग

गौरतलब है कि जिले के जुन्नर तथा आंबेगाव तहसील में अक्सर तेंदुआ खेत अथवा मनुष्य बस्तियों में घुसने की घटनाएं होती है। जनवरी में आंबेगांव तहसील के कलंब में चार दिनों में तीन तेंदुओं को पकड़ा गया था। वहीं 25 मार्च को आंबेगांव के साकोरे गांव में तेंदुए के हमले में छह वर्षीय बालिका श्रृतिका महेंद्र थिटे की मौत हो गई थीं। तेंदुए के हमले की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए आंबेगांव तहसील के अवसरी में तेंदुआ निवारा केन्द्र निर्माण करने की मांग लोगों द्वारा की जा रही है।

You might also like
Leave a comment