अधिकांश कंपनियों ने वेतन कटौती वापस लिया, बोनस भी देंगे

0

मुंबई, 6 नवंबर – कोरोना महामारी की वजह से पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था संवरती नज़र आ रही है। मंदी को पीछे ढकेलते हुए नए जोश के साथ देश खड़ा होता दिख रहा है। लोगों में विश्वास का माहौल पैदा हुआ है। बाज़ार में उत्साह नज़र आने लगा है। इसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगा है। कुछ कंपनियों ने दिवाली बोनस देने की शुरुआत की है । साथ ही कोरोना काल में वेतन में शुरू की गई कटौती को अब पीछे लिया जा रहा है और वेतन पहले की तरह मिलना शुरू हुआ है।

वोल्टास और विजय सेल्स जैसी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस दिया है। जबकि अर्बन कंपनी में वेतन पहले की तरह दिया जाने लगा है। पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाइड्रोकार्बन बिज़नेस के कर्मचारियों की वेतन कटौती को वापस ले लिया। साथ ही पहले जैसा वेतन वेतन भी अदा किया है। कुल वेतन का 30% पहले दिया जाएगा। कोटक महिंद्रा ने उच्च अधिकारियों की वेतन कटौती को वापस ले लिया है। यह निर्णय 1 अक्टूबर से लागू होगा। कुछ कंपनियों ने दिवाली से पहले 50% बोनस भी कर्मचारियों के खाते में जमा किया है।

त्यौहार के दिनों में राहत
कोरोना संकट काल में कर्मचारियों को काफी मेहनत से काम करना पड़ा था। ग्राहकों की सेवा के लिए कर्मचारी तत्पर थे। कर्मचारियों ने संकट के समय में साथ नहीं छोड़ा। कई कंपनियों को लगता है कि कर्मचारियों को दिवाली जैसे त्यौहार के मौके पर आर्थिक राहत देनी चाहिए। साथ ही अर्थव्यवस्था में भी सुधार दिख रहा है।

You might also like
Leave a comment