म्हाडा के इतिहास में पहली बार गुड़ी पाड़वा पर लगभग 2 हजार घरों की लॉटरी

0

पुणे : पुणे हाऊसिंग मंडल की ओर से गुडी पाडवा के मुहुर्त पर पुणे, पिंपरी-चिंचवड के साथ विभाग के सांगली, सोलापुर, सातारा और कोल्हापुर जिले में लगभग 2000 घरो की लॉटरी निकाले जाएंगे। म्हाडा के इतिहास में पहली बार पाडवा के मौके पर इतनी बड़ी संख्या में घरो की लॉटरी निकाली जा रही है। कोरोना कल में सर्वसामान्य लोगो को राहत देने के लिए यह महाडा की एक कोशिश है, ऐसा म्हाडा के मुख्य अधिकारी नितीन माने पाटिल ने कहा है।

कोरोना की वजह से सर्वसमान्य नागरिको की स्थिति बहुत ही खराब हो गई है। ऐसी स्थिति में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगो के खुद के घर का सपना पूरा करने के लिए पुणे म्हाडा ने यह पहल की है। कोरोना काल में जनवरी 2020 में म्हाडा के इतिहास में पहली बार सबसे बड़ी अर्थात 5 हजार 657 घरो की लॉटरी निकली थी।

अब एक बार फिर से गुडी पाडवा के मौके पर 2 हजार घरो की लॉटरी निकाली जाएगी। म्हाडा के योजना मी लगभग 700 फ्लैट और 20 प्रतिशत सर्वसमावेशक गृहनिर्माण योजना के अंतर्गत उपलब्ध होने वाले 1300 ऐसे कुल मिलाकर 1900 फ्लैट की लॉटरी निकाली जाएगी।  इसमे डेढ हजार घर पुणे शहर के प्रसिद्ध बिल्डर के होंगे जो सर्वसामन्य लोगो को कम कीमत पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

You might also like
Leave a comment