महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विष्णु सावरा आज होंगे पंचतत्व में विलीन, कल हुआ था निधन  

0

 मुंबई. ऑनलाइन टीम : बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व आदिवासी विकास मंत्री विष्णु सावरा (70) का बुधवार को निधन हो गया। आज गुरुवार को वाडा तहसील में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्हें कुछ दिन पहले लिवर सिरोसिस के इलाज के लिए शहर के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सावरा के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।

एक जून 1950 को जन्मे सावरा ने बीकॉम की डिग्री हासिल करने के बाद आरएसएस कार्यकर्ता के तौर पर काम किया। उन्होंने पहले वाडा विधानसभा क्षेत्र और परिसीमन के बाद 2014 में विक्रमगढ़ सीट का प्रतिनिधित्व किया। पालघर जिले के रहने वाले सावरा ने छह बार विधानसभा चुनाव जीता था और 2014 में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में उन्हें आदिवासी विकास मंत्री का पद दिया गया था। पालघर जिले में कुपोषण से हो रही बच्चों की मौत पर प्रदेश के आदिवासी विकास मंत्री के तौर पर विष्णु सावरा के विवादित बयान से काफी बवाल मचा था। यह उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा माना जाता है। आरोप है कि उन्होंने कुपोषण से 600 बच्चों के मौत के सवाल पर कहा कि मौत हो रही है तो होने दो। इसके अलावा पार्टी में उनकी भूमका हमेशा से काफी अहम रही।

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सावरा के निधन पर शोक जताया। फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने पार्टी में कई जिम्मेदारियों को निभाया और मंत्री के रूप में आदिवासियों के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

You might also like
Leave a comment