आधी रात में लड़की को दिया लिफ्ट, उतरते समय गले मिली और सोने की चेन पार   

0

नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम : रास्ते में खूबसूरत लड़की को देख ठंडी आहें भरना हर जवां दिल की फितरत होती है और कहीं भूले से लड़की अगर लिफ्ट मांग ले तो 10-20 किलोमीटर दूर जाने में भी कोई गुरेज नहीं, बल्कि वह अपने आपको उस दिन दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान समझ सकता है, लेकिन ऐसे ही दिलफेंक आशिकों पर लुटेरी गैंग की भी नजर रहती है। प्राइवेट कंपनी में जॉब करने वाला एक मैनेजर ऐसी ही एक ठग लड़की का शिकार हुआ। 24-25 साल की एक लड़की को लिफ्ट देना भारी पड़ गया।

56 साल का उक्त मैनेजर फरीदाबाद में मौजूद कंपनी से अपनी कार ड्राइव करते हुए घर आ रहा था। आउटर रिंग रोड पर सावित्री सिनेमा के पास  24-25 साल की एक लड़की सड़क पर खड़ी थी। उसने लिफ्ट का इशारा किया।  रात को अकेली लड़की देख मैनेजर ने कार रोक दी।  करीब पांच फुट तीन इंच की उस लड़की को उन्होंने फ्रंट सीट पर बैठा लिया। चिराग दिल्ली के पास फ्लाइओवर पर जब लड़की ने उतरने के लिए कहा तो उन्होंने कार रोकी। हिम्मत नहीं हो रही थी, लेकिन मैनेजर साहब की सांसें फूल रही थीं। वह कुछ समझ पाते, इसके पहले ही लड़की शुक्रिया कहते हुए उनके गले से लिपट गई।  हटाने की कोशिश दिखावे के लिए करते रहे और थोड़ी देर बाद वह लड़की आभार व्यक्त करते हुए कार से नीचे उतार गई।

इधर मैनेजर घर पहुंचा। कपड़े चेंज करने लगा तो सन्न रह गया। गले की चेन गायब थी। पुलिस में शिकायत करने के बाद फरार लड़की को ढूंढा जा रहा है। शक है कि रात के वक्त साउथ दिल्ली में लड़कियों का गैंग सक्रिय हो सकता है, जो रात के वक्त लिफ्ट लेकर लोगों को निशाना बना रहा हो।

You might also like
Leave a comment