ISRO Award | चांद्रयान-3 मुहिम के लिए इस्रो को मिला ‘एविएशन वीक लॉरेट्स’ पुरस्कार

0

पुलिसनामा ऑनलाइन – ISRO Award | अंतरिक्ष क्षेत्र का सम्मान का माना जानेवाला एविएशन वीक पुरस्कार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इस्रो) को मिला है। चांद्रयान-3 मुहिम के लिए इस्त्रो को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। ISRO Gets Aviation Week Laureates Award

भारत की अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इस्रो ने चांद्रयान-3 मुहिम के माध्यम से ऐतिहासिक उड़ान भरी थी। इस माध्यम से चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरनेवाला भारत विश्व का पहला देश साबित हुआ। इसके चलते इस्त्रो की पूरे विश्व ने सराहना की थी।

अधिकृत अवार्ड घोषणा में कहा गया था कि, “इस्रो के चेअरमन एस. सोमनाथ ने चांद्रयान-2 मुहिम की असफलता को पीछे छोड़ चांद्रयान-3 मुहिम सफल कर दिखाई। इसके माध्यम से चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करनेवाला और रोव चलानेवाला भारत विश्व का चौथा देश बना है। साथ ही चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास पहुंचनेवाला पहला देश बना है। महज 75 मिलियन डॉलर बजट में इस्रो ने चांद पर लैंडिंग किया। चांद पर पानी और सल्फर होने की जानकारी भी इस मुहिम से मिली। यह वाकइ में बड़ी उपलब्धि है।”

इस्रो की ओर से भारतीय डिप्लोमैट श्रीप्रिया रंगनाथन ने उक्त पुरस्कार स्वीकार किया।

Sunil Mane Join NCP Sharad Pawar | सुनील माने का राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पार्टी में प्रवेश

Pune Rape Case | पुणे : इंस्टाग्राम पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार
.

You might also like
Leave a comment