Sunil Mane Join NCP Sharad Pawar | सुनील माने का राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पार्टी में प्रवेश

0

पुणे : पुलिसनामा ऑनलाइन – Sunil Mane Join NCP Sharad Pawar | दिवंगत सांसद गिरीष बापट (Late MP Girish Bapat) के नजदीकी माने जानेवाले सुनील माने ने राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पार्टी में प्रवेश किया है। पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार की उपस्थिति में मोदी बाग स्थित उनके आवास में बुधवार की सुबह माने ने प्रवेश किया।

इस समय पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जयदेवराव गायकवाड़ (Jaidev Gaikwad) , शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप (Prashant Jagtap), पार्टी के प्रवक्ता अंकुश काकड़े (Ankush Kakade), राष्ट्रवादी लिगल सेल के महाराष्ट्र अध्यक्ष एड. भगवानराव सालुंखे (Adv Bhagwanrao Salunkhe) आदि उपस्थित थे। माने समेत पूर्व पार्षद आरिफ बागवान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुनील खेडेकर (Sunil Khedekar) ने भी पार्टी में प्रवेश किया।

प्रवेश करने के बाद माने ने कहा कि, राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के अनुभवी नेतृत्व में ही महराष्ट्र तथा पुणे शहर का शाश्वत विकास हो सकता है। इस पर मैं विश्वास करता हूं। इसलिए आज मैं ने राकांपा में प्रवेश किया है। सामाजिक, राजनीतिक, पत्रकारिता इन क्षेत्रों में मुझे होनेवाले अनुभव का पुणे शहर तथा राज्य के विकास के लिए फायदा हो इस हेतु शरद पवार के मार्गदर्शन में काम करूंगा।

Pune Rape Case | पुणे : इंस्टाग्राम पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार

Pune Bharti Vidyapeeth Crime | शॉकिंग ! पुणे के फेमस इंजीनियरिंग कॉलेज के होस्टल में छात्रा ने खुद को जलाया, उपचार के दौरान मौत

You might also like
Leave a comment