बप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्दिविनायक मंदिर पहुंची कंगना, कहा- मैं सुरक्षित महसूस कर रही हूं  

0

मुंबई. ऑनलाइन टीम : कगंना रनौत मनाली से मुंबई लौटते ही आज सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंची। वही उन्होंने सिद्धिविनायक गणपति बप्पा की आरती में हिस्सा भी लिया। उनके साथ उनकी बहन रंगोली भी मौजूद थी।कंगना ने हरे रंग की साड़ी पहनी थी।

कगंना रनौत हाल में ही अपने होम टाउन मनाली से मुंबई वापस पहुंची है। अपनी फिल्म थलाइवी का रैपअप करने के बाद मनाली में फैमिली के साथ वक्त बीता रही थी। वहीं बीते सोमवार वह वापस मुंबई पहुंची हैं। कंगना रनौत अपनी बहन रंगोली के साथ भारी सुरक्षा के बीच गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंची। इस मौके पर वह साड़ी में नजर आईं। कंगना ने बप्पा के दर्शन करने के बाद ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, ‘अपने प्रिय शहर मुंबई में खड़े होने के लिए मुझे जितनी शत्रुता का सामना करना पड़ा, उसने मुझे चकित कर दिया। आज मैं मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक जी के पास गई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुझे लगता है कि मैं सुरक्षित, प्यार और स्वागत महसूस कर रही हूं।  जय हिंद, जय महाराष्ट्र।

बता दें कि कंगना रनौत को केंद्र सरकार ने ‘वाई प्लस’ सिक्योरिटी दी है। दरअसल बीएमसी ने कंगना रनौत के दफ्तर के एक हिस्से को अवैध निर्माण बताते हुए तोड़फोड़ की कार्रवाई की थी। इस पर कंगना रनौत ने आपत्ति जताई थी और हाई कोर्ट तक का रुख किया था। मुंबई आने की धमकी दी थी, तब उन्हें यह सुरक्षा दी गई थी।

विद्रोही स्वभाव की कंगना को लीक से बंधना कभी रास नहीं आया। अपने इस गुण को फिल्मी दुनिया में रहते हुए भी बचाए रखा और तमाम तरह के भेदभाव के खिलाफ खड़ी नजर आईं। फिर चाहे वह पुरुष साथी कलाकारों से कम मेहनताना मिलने का सवाल हो, मीटू का विवाद हो या फिर फिल्म नगरी में भाई-भतीजावाद का मुद्दा, कंगना ने हर बार बड़े पुरजोर तरीके से अपनी बात रखी और उस पर डटी रहीं। मुंबई विवाद को लेकर भी कंगना डटी हुईं हैं।

You might also like
Leave a comment