नंदुरबार जिले में 1 अप्रैल से लॉकडाउन, जिलाधिकारी का आदेश

0

नंदुरबार : एक ओर तो राज्य में कल मध्य रात्रि से कर्फ्यू का आदेश दिया गया वही नंदुरबार जिले में 1 अप्रैल से पूरी तरह से लॉकडाउन किया गया है। जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र भारुड ने कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। कोरोना को नियंत्रण में लाने के लिए नंदुरबार जिले में 31 मार्च को मध्यरात्रि से 15 अप्रैल 2021 की मध्यरात्रि तक लॉकडाउन करने का आदेश जिलाधिकारी तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र भारुड ने दिया है। इस दौरान अत्यावश्यक सेवा को छोड़कर अन्य सभी व्यवहार बंद रहेंगे। लोगो को अगले पांच दिन में अत्यावश्यक काम करने के लिए समय दिया गया है। ऐसे में भीड़ न करने की अपील की गई है।

सोलापुर में अत्यावश्यक सेवा को छोड़कर सोलापुर शहर व जिले में सभी दुकाने आज और कल बंद रहेंगे।

राज्य की परिस्थिति क्या…

पिछले 24 घंटे में राज्य में 36 हज़ार 902 मरीज मिले हैं। वही 17 हज़ार 019 मरीजो को दिस्चार्ज मिला है और 112 लोगो की मौत हो गई है। राज्य में अभी तल 26 लाख 37 हज़ार 735 करोना मरीजो की संख्या दर्ज हो चुकी है। इसमे से से 23 लाख 56 मरीजो ने कोरोना को हराया है। राज्य में अभी तक 53 हजार 907 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। अभी राज्य में 2 लाख 82 हजार 451 मरीजों का इलाज चल रहा है। वही राज्य में मरीजों के ठीक होने का दर 87.2 प्रतिशत है।

मुंबई में फिर से 5 हजार से ज्यादा मरीज

शुक्रवार को एकबार फिर से मुंबई में 5 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। शुक्रवार को या आंकड़ा 5 हजार 513 पर पहुंच गया है। वही 1 हजार 658 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है। अभी मुंबई में 37 हजार 804 मरीजो का इलाज चल रहा है। मुंबई में मरीजों के ठीक होने का दर 87 प्रतिशत है।

नाइट कर्फ्यू

राज्य में कोरोना मरीजो की बढती संख्या को देखते हुए भीड़ को टालना, बढते संक्रमण को रोकने के लिए कुछ सख्त उपाययोजना लागू करना और प्रभावी रूप से उसकी अमलबाजी करना बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए पूरे राज्य में रविवार रात से नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिए हैं। उन्होने कहा कि इस संबंध में स्वतंत्र आदेश मदद व पुनर्वसन विभाग की ओर से जारी किया जाना चाहिए।

You might also like
Leave a comment