महाराष्ट्र : परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ी, और एक याचिका हाई कोर्ट में दायर
मुंबई, 11 जून : मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ती नज़र आ रही है. परमबीर सिंह के खिलाफ हाई कोर्ट में नया हस्तक्षेप याचिका दायर की गई है। मुंबई के एक बिल्डर ने यह याचिका दायर की है। दायर की गई याचिका में परमबीर सिंह पर बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज नहीं हो , इसके लिए 200 करोड़ की मांग करने का आरोप लगाया गया है।