BREAKING : महाराष्ट्र में नियमित कर्ज वापसी करने वाले किसानों को 3 लाख रुपए तक बिना ब्याज कर्ज मिलेगा, ठाकरे सरकार का बड़ा निर्णय
मुंबई, 11 जून : राज्य के किसानों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। राज्य के किसानों को अब 3 लाख रुपए तक बिना ब्याज कर्ज ले पाएंगे। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने राज्य के किसानों को 3 लाख रुपए तक फसल कर्ज बिना ब्याज उपलब्ध कराने की घोषणा इस बार के बजट में की थी। इस घोषणा पर अमल करने का महत्वपूर्ण निर्णय को राज्य मंत्रिमंडल ने गुरुवार को मंजूरी दी है।