महाराष्ट्र : नीलेश राणे और संजय काकड़े पर 83 लाख रुपए का पानी बिल बकाया, पुणे मनपा ने भेजा नोटिस

पुणे, 16 जून : पुणे मनपा ने 200 करोड़ रुपए के पानी बिल के बकाये वाले 856 लोगों की सूची मनपा की वेबसाइट पर डाला है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस सूची में भाजपा के दो पूर्व सांसद का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही कई नामी शिक्षण संस्था, सरकारी कार्यालय और बिल्डर का भी नाम शामिल है। अब वसूली के लिए मनपा प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए इन लोगों को नोटिस भेजा है।
पानी बिल बकाये की सूची में भाजपा नेता नीलेश राणे और संजय काकड़े जैसे भाजपा के पूर्व सांसदों सहित कई नामी और उससे संबंधित संस्था बिल्डिंग भी शामिल है। प्राइवेट और व्यावसायिक दोनों प्रकार पानी बिल का बकाया 200 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
तीन लाख से 5 लाख रुपए तक के बकाये वालों की संख्या 1336 है जिन पर 52 करोड़ का बकाया है।
भाजपा के पूर्व सांसद संजय काकड़े की कंपनी पर 66 लाख रुपए का बकाया है