शिक्षा समिति अध्यक्ष पद पर मनीषा पवार का निर्विरोध चयन

0

पिंपरी :  पुलिसनामा ऑनलाइन – पिंपरी-चिंचवड़ मनपा की शिक्षा समिति अध्यक्ष पद पर शुक्रवार को बीजेपी की मनीषा पवार का निर्विरोध चयन किया गया। शिक्षा मंडल को बर्खास्त कर मनपा में शिक्षा समिति गठित की गई थी। मनीषा पवार शिक्षा समिति की दूसरी अध्यक्षा हैं।

शिक्षा समिति अध्यक्ष पद के लिए सोमवार की दोपहर 3 से 5 बजे तक नामांकन मांगे गए थे। इस पद के लिए मनीषा पवार ने ही नामांकन पेश किया था। विपक्षियों द्वारा भी नामांकन पेश न किए जाने से मनीषा पवार का निर्विरोध चयन तय था। शुक्रवार को इस पर मुहर भी लग गई। वे विधायक लक्ष्मण जगताप की समर्थक मानी जाती हैं।
मनपा मुख्यालय के महापौर मधुकरराव पवले सभागृह में दोपहर 12 बजे शिक्षा समिति अध्यक्ष चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की गई। यहां सिर्फ मनीषा पवार का ही एकमात्र नामांकन प्राप्त होने के चलते चुनाव अधिकारी एवं अतिरिक्त मनपा आयुक्त रूबल अग्रवाल ने उनके निर्विरोध चयन की घोषणा की।

राज्य में स्थानीय स्वायत्त संस्थाओं से संबंधित शिक्षा मंडलों के कामकाज में अनियमितता के कई मामले उजागर होने पर हाईकोर्ट द्वारा दो साल पहले सभी शिक्षा मंडल बर्खास्त किए जाने का आदेश दिया गया था। आदेश के अनुसार पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में शिक्षा मंडल बर्खास्त कर शिक्षा समिति गठित की गई थी।

You might also like
Leave a comment