नई दिल्ली : सचिन पायलट से बात हुई है, वे जल्द भाजपा में प्रवेश करेंगे
नई दिल्ली, 10 जून : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव बेहद करीब है। इसी बीच भाजपा ने कांग्रेस को जोरदार झटका दिया है। जितिन प्रसाद ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का झंडा थाम लिया है। राहुल गांधी के निकटवर्ती माने जाने वाले जितिन प्रसाद ने पार्टी को राम-राम कहने से पहले ही उत्तर प्रदेश में कमजोर पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अब राजस्थान कांग्रेस के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलेट के भी पार्टी को राम-राम करने की आशंका व्यक्त की जा रही है। 25 वर्षों तक कांग्रेस में रही और फ़िलहाल भाजपा नेता रीता बहुगुणा ने यह दावा किया है।