अब इन 13 राज्यों में ‘वन नेशन वन राशनकार्ड’ योजना लागू करने को लेकर हुआ बड़ा ऐलान

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – केंद्रीय उपभोक्ता खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने वन राशन वन राशनकार्ड योजना को मोदी सरकार की दूसरी पारी की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि एक अगस्त से योजना से उत्तराखंड, नागालैंड और मणिपुर जुड़ जायेंगे। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2021 तक देश के बाकी बचे राज्यों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा।

देश के 20 राज्यों में योजना हो चुकी है लागू
यह योना फ़िलहाल उड़ीसा, सिक्किम, मिजोरम, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दमन दीव यह योजना शुरू हो चुकी है।

एक अगस्त से तीन राज्य और हो जाएंगे शामिल
देश में एक अगस्त से उत्तराखंड, नागालैंड और मिजोरम में लागू होगा। इस तरह से यह 23 राज्यों में लागू हो जायेगा। इसके अलावा देश के 13 राज्य और केंद्र शाषित प्रदेश में यह योजना लागू होगी। 31 मार्च 2021 तक लद्दाख, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, मेघालय, आसाम, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में लागू होगी।

कैसे मिलता है लाभ
इसके तहत आप किसी भी राज्य में रहे आप राशन कार्ड का इस्तेमाल करके वहां से अनाज ले सकते है। पहले आपका कार्ड किस स्टेट का था वही से राशन मिलने की सुविधा थी। मान लीजिये की आपके घर में पांच लोग है और पांचो अलग अलग राज्यों में रह रहे है तो वह हर राज्य में अपना अपना राशन उठा सकते है। लॉकडाउन के दौरान 12 करोड़ प्रवासी मजदूरों को तीन महीने तक फ्री में राशन उपलब्ध कराया गया।

You might also like
Leave a comment