पुणे संभाग में कोरोनाग्रस्तों की संख्या 15 लाख पार

0
संवाददाता, पुणे। कोरोना का संक्रमण कम होने से राहत महसूस की जा रही है। पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सोलापुर, सांगली, कोल्हापुर) में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 7936 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद संभाग में संक्रमितों का आंकड़ा 15 लाख तक पहुंच गया है। पूरे संभाग में आज तक 83 लाख 38 हजार 43 लोगों की कोविड टेस्ट की गई जिसमें से 15 लाख 4 हजार 694 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 13 लाख 71 हजार 865 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। फिलहाल एक लाख 3 हजार 510 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि 29 हजार 319 मरीजों की मौत हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 91.17 फीसदी व डेथ रेट 1.95 फीसदी दर्ज हुआ है।
महामारी कोरोना के संक्रमण कम होने से पुणे जिले में नए मरीजों की तुलना से इस बीमारी से ठीक होनेवाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। गुजरे 24 घँटों के भीतर जिले 2020 नए मामले सामने आए वहीं 6647 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिले में मंगलवार को संक्रमितों संख्या 9 लाख 97 हजार 544 तक पहुंच गया है, जिसमें से 9 लाख 39 हजार 746 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में 41 हजार 669 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अब तक 16 हजार 129 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.62 फीसदी और रिकवरी रेट 94.21 फीसद दर्ज हुआ है।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, कोरोना प्रतिबंध टीकाकरण मुहिम के तहत अब तक पुणे जिले में 25 लाख 57 हजार 224, सातारा जिले में 7 लाख 2 हजार 767, सोलापुर जिले में 4 लाख 95 हजार 844, सांगली जिले में 6 लाख 70 हजार 206 और कोल्हापूर जिले में 18 लाख 8 हजार 871 नागरिकों को टीके लगाए गए है। पुणे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 7936 नए मरीज मिले हैं। इसमें पुणे जिले में 2020, सातारा में 2648, सोलापुर में 792, सांगली में 1229 और कोल्हापुर जिले में 1247 मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि आज 13 हजार 163 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 6647, सातारा जिले के 1678, सोलापुर जिले के 2312, सांगली जिले के 1313 व कोल्हापुर जिले के 1213 मरीज शामिल है।
सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 51 हजार 387 हो गया है। इसमें से 1 लाख 27 हजार 292 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2801 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 21 हजार 294 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज एक लाख 45 हजार 912 हो गई है। इसमें से 1 लाख 28 हजार 356 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 3800 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 13 हजार 756 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 10 हजार 653 हो गया है। इसमें से 94 हजार 185 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 3198 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 13 हजार 270 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 99 हजार 198 संक्रमितों में 3391 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 82 हजार 286 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 13 हजार 521 मरीजों का इलाज चल रहा है।
You might also like
Leave a comment