Pune :  डैशबोर्ड अपडेट नहीं हो रहा है तो सत्ताधारी इस्तीफा दें, कांग्रेस ने साधा निशाना

0

पुणे : कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है, इसलिए शहर के किस अस्पताल में कितने बेड रिक्त है इसकी जानकारी देनेवाले डैशबोर्ड मनपा ने तैयार किया है। हालांकि वो अपडेट नहीं हो रहा है, ऐसे में परिजनों को भटकना पड़ रहा है। इस पर कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा पर हल्लाबोल किया है। अगर डैशबोर्ड अपडेट करना नहीं हो रहा है तो भाजपा को सत्ता त्याग देना चाहिए, यह टिप्पणी कांग्रेस ने की है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गोपाल तिवारी ने कहा कि शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है। 7-7 दिन तक डैशबोर्ड अपडेट नहीं हो रहा है। इसलिए अगर किसी ने यह डैशबोर्ड देखा तो उन्हे यह समझ नहीं आ रहा है कि वह कहाँ जाए। लोगो को परेशानी हो रही है, इसके लिए भाजपा के पदाधिकारी जिम्मेदार हैं।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और कोथरुड के विधायक चंद्रकांत पाटिल ने कुछ दिन पहले 2 हजार बेड देने की घोषणा की थी। इस पर तिवारी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पुणेकरो ने आपको वोट दिया है, वो सिर्फ कुछ निर्धारित लोगों के बारे में सोचने के लिए नहीं दिया है। शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था कैसी सुधरेगी इस पर ध्यान दे, नहीं तो पुणेकर को इसका सीधा जवाब दें।

संकट में भी राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश करना बहुत ही निंदनीय है। भाजपा के चंद्रकांत पाटिल के साथ पदाधिकारी वही कर रहे हैं। डैशबोर्ड रोजाना अपडेट करें, इसका इस्तेमाल करने के लिए लोगों को अपील करें, शहर की सभी स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार हो ऐसा निर्णय ले, यह कहते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपसे संभल नहीं रहा तो इस्तीफा दे, प्रशासन को उनका काम करने दे, ऐसा तिवारी ने कहा।

You might also like
Leave a comment