Pune News | निरंकारी सतगुरु का दिव्य आगमन पुणे की धरा पर 7 फरवरी को

0

श्रद्धालुओं में दिखी खुशी की लहर

पुणे : पुलिसनामा ऑनलाइन – महाराष्ट्र के 57वें वार्षिक निरंकारी संत समागम के सफलतापूर्वक समापन के उपरांत सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी मानव कल्याणार्थ हेतु दिव्य प्रचार यात्रा के अंतर्गत दिव्य युगल का पुणे शहर में आगमन होने जा रहा है। इस सूचना से समस्त साध संगत में अत्यंत उत्साह का वातावरण है।

पुणे ज़ोन के प्रभारी श्री ताराचंद करमचंदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशाल संत समागम का भव्य रूप में आयोजन दिनांक 7 फरवरी 2024, बुधवार को सांय 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक मुकाई चौक, किवळे-रावेत यहाँ होने जा रहा है। मनुष्य के अंतर्मन में सुकून की प्राप्ति करवाकर समस्त संसार में प्रेम एवं एकत्व का कल्याणकारी संदेश जन मानस तक पहुँचाना यही, इस पावन संत समागम का मुख्य उद्देश्य हैं।

इस दिव्य संत समागम को पूर्णतः सफल बनाने हेतु निरंकारी सेवादल के स्वयंसेवक एवं श्रद्धालु भक्त लगन एवं तन्मयता के साथ तैयारियों में तल्लीन हैं। सतगुरु के दिव्य प्रवचन का लाभ प्राप्त करने हेतु समस्त साध संगत में अत्यंत उत्साह देखने को मिल रहा है।

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्य आगमन पर आयोजित विशाल निरंकारी संत समागम में पुणे क्षेत्र के अतिरिक्त मुंबई ,सातारा, सांगली, कोल्हापुर, संभाजीनगर, नाशिक से भी हजारों श्रद्धालु भक्तगण एवं पुणे नगरवासी पहंुचकर सत्संग का भरपूर आनंद प्राप्त करेंगे।

Datta Sagare | वसुमति सेवाभावी संस्था की ओर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष दत्ता सागरे का गौरव

You might also like
Leave a comment