5 भाषाओं का ज्ञान रखने वाली CM उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी का बिहार के लिए क्या है सपना ; विस्तार से पढ़े

0

पटना, 16 अक्टूबर – कोरोना संक्रमण के बीच हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार के न्यूज़ पेपर्स के पहले पन्ने पर छपी एक विज्ञापन ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस विज्ञापन में एक युवती नज़र आ रही है। जिनका नाम पुष्पम प्रिया चौधरी है। उनके नाम के नीचे मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार 2020 लिखा हुआ है। इस विज्ञापन से पहले बिहार विधानसभा चुनाव की चर्चा कई महीने पहले शुरू हो गई थी। इसके बाद मार्च के आखिर में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। इसकी वजह से सारे कार्यक्रम बंद कर दिए गए और कोरोना की वजह से पुष्पम प्रिया चौधरी गायब हो गई थी।

लेकिन पुष्पम प्रिया गायब नहीं हुई थी। जैसे लॉकडाउन के बाद सब शुरू हुआ तब पुष्पम प्रिया ने बिहार के दौरे की शुरुआत की। वह लोगों से मिल रही थी। शिक्षक, किसान, समाजसेवक, उद्योजक से मिलकर वह अपने पार्टी को लेकर जानकारी दे रही थी।
बिहार का दौरा शुरू करते हुए पुष्पम प्रिया ने पहले नालंदा जिले पहुंची। नालंदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिला है। जबकि पुष्पम प्रिया मिथला की रहने वाली है। लंदन से वापस आने के बाद पुष्पम प्रिया ने लॉकडाउन और अनलॉक की पूरी अवधि में लोगों को अपनी पार्टी से जोड़ने का काम किया।

साथ ही पुष्पम प्रिया ने सोशल मीडिया से भी लोगों से संवाद करने की शुरुआत की। इसी दौरान वह पश्चिम चंपारण पहुंच गई। जैसे जैसे चुनाव करीब आता गया उन्होंने अपने उम्मीदवारों का नाम घोषित करना तय किया।

बिहार चुनाव को लेकर उत्सुक पुष्पम प्रिया काले कपड़े पहनने को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने नीतीश कुमार के सफ़ेद कपड़े पर निशाना साधा। पुष्पम प्रिया ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड पोलिटिकल साइंस से अपनी शिक्षा पूरी की है। अधिक से अधिक सिखने और अनुभव के लिए वह बिहार आई हैं।

पुष्पम प्रिया ने बिहार विधासभा चुनाव को लेकर अपनी योजना बताई है। उन्हें कई उम्मीदवारों से स्पर्धा करना होगा। इस दौरान पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे भी पहली बार चुनाव मैदान में उतरे है।

पुष्पम प्रिया ने अपने प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष होने की घोषणा की है। सोशल मीडिया के जरिये उन्होंने बिहार को आगे ले जाने का सपना दिखाया है। उनके ट्विटर हैंडल को देखे तो उन्हें पांच भाषाओं का ज्ञान है। मैथली, हिंदी, इंग्लिश, भोजपुरी के साथ उन्हें फ्रेंच भाषा का ज्ञान है।

You might also like
Leave a comment