मनोरोगी नाबालिग लड़की का बलात्कार

एक गिरफ्तार, दूसरे पर केस दर्ज

0
पुणे : पोलिसनामा ऑनलाईन – 17 वर्षीय लड़की की मानसिक बीमारी का फायदा उठाते हुए प्यार का लालच देकर दो बदमाशों ने उससे रेप किया। अप्रैल 2018 से मई 2019 के बीच यह घटना घटी। लड़की के गर्भवती होने के बाद कामांधों का कुकर्म उजागर हुआ। पीड़ित लड़की के पिता द्वारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद वानवड़ी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी के खिलाफ केस दर्ज है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रकाश किशनलाल अहीर (उम्र 20 वर्ष, ऩि  दलवीनगर, बी़ टी़ कवड़े रोड) है। उसके दुष्कर्मी साथी का नाम अनिल हाफसे (निवासी बारामती) है तथा उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
शिकायत में बताया गया है कि लड़की की मानसिक बीमारी का फायदा उठाकर प्रकाश व अनिल ने 2 नवंबर 2017 के दिन उस पर यौन अत्याचार किया। इसके बाद अप्रैल 2018 से 4 मई 2019 के बीच कई बार रेप किया। उसके गर्भवती होने के बाद मामला उजागर हुआ और बात पुलिस तक पहुंची। महिला पुलिस उप-निरीक्षक पाटिल मामले की जांच कर रही हैं।
You might also like
Leave a comment