ऋषि कपूर ने 3 साल पहले ही कहा था – ‘जब मैं मर जाऊंगा… कोई मुझे कंधा देने नहीं आएगा’

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाईन – बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं हैं। ऋषि कपूर अपने पीछे पत्नी नीतू कपूर, रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी को छोड़ गए। लॉकडाउन की वजह से ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन करने सिर्फ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे। यहां तक कि सिर्फ 20 लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि ऋषि कपूर कहीं ना कहीं इस बात से वाकिफ से थे कि उन्हें अंतिम विदाई देने ज्यादा लोग नहीं आएंगे। ये बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद ऋषि कपूर ने अपने निधन से 3 साल पहले कही थी।

दरअसल ऋषि कपूर उन अभिनेताओं में थे जो कि ट्विटर पर खूब एक्टिव रहते थे। सामाजिक से लेकर पर्सनल मुद्दों पर वो खुलकर ट्वीट करते थे। ऐसे ही कुछ 2-3 ट्वीट उन्होंने साल 2017 में किए थे जो कि खूब चर्चा में रहे। ऋषि कपूर ने ट्वीट अभिनेता विनोद खन्ना की डेथ पर किए थे। ऋषि ने एक के बाद एक ट्वीट करके लिखा था- शर्मनाक। इस पीढ़ी का एक भी कलाकार विनोद खन्ना की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हुआ। वो भी तब, जबकि उन्होने साथ काम किया है। इज़्ज़त करना सीखना चाहिए।

अगले ट्वीट में ऋषि ने लिखा था- ऐसा क्यों? मेरे बाद भी… जब मैं मरूंगा, मुझे इस बात के लिए तैयार रहना चाहिए। कोई मुझे कंधा देने नहीं आएगा। आज के कथित सितारों से बेहद नाराज़ हूं। ऋषि की नाराज़गी इस बात से ही समझी जा सकती है कि पहला ट्वीट उन्होंने रात 11.53 बजे किया था और आख़िरी रात एक बजे।

 

image.png

ऋषि कपूर की इस नाराजगी के बाद लोगों ने कहा था कि उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर भी नहीं पहुंचे? इस ऋषि ने जवाब देते हुए कहा था वो दोनों देश से बाहर हैं। इसी वजह से वो शामिल नहीं हो सके। बता दें कि ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर चाहकर भी शामिल नहीं हो सकी थीं। रिद्धिमा दिल्ली में थीं और ट्रेवल करने की परमीशन लेकर वो देर से मुंबई पहुंच सकीं। हालांकि रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने पिता की प्रेयर मीट जरूर अटेंड की थी।

 

 

 

You might also like
Leave a comment