बॉलीवुड ने सुशांत सिंह का कर दिया था बहिष्कार, सामने आया दिल तोड़ने वाला पुराना ट्वीट

0

मुंबई : ऑनलाइन टीम – बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही फिल्मी दुनिया में मौजूद परिवारवाद को लेकर लगातार आवाजें उठाई जा रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनके फैंस ने भाई-भतीजावाद का बहिष्कार करने के लिए भी आवाज उठाई। इससे इतर कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी फिल्मी दुनिया में मौजूद परिवारवाद को लेकर अपनी राय पेश की, साथ ही अपने साथ ही घटनाओं के बारे में बताया। इस बीच सुशांत सिंह को बॉलीवुड ने बहिष्कार कर देने की बात सामने आई है।

सुशांत के फैंस ने उनका एक पुरानी ट्वीट निकाला है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में वह खुद स्वीकार कर रहे हैं, उन्हें बॉलीवुड की पार्टियों ने आमंत्रित नहीं किया जाता है। यह ट्वीट 2016 का है। जिसमें एक फैन सुशांत से लगातार बॉलीवुड पार्टी अटैंड करने के लिए रिक्वेस्ट कर रहा है। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत का एक फैन ट्वीट कर आग्रह करता है कि, भाई प्लीज आज रात हो रही तीनों में से किसी एक पार्टी में शिरकत करो … बस … प्लीज।

इस पर सुशांत रिप्लाई करते हुए लिखते हैं कि, मुझे इन तीन बॉलीवुड पार्टियों में से किसी में भी आमंत्रित नहीं किया गया है, इसलिए स्वीटहार्ट मैं इन पार्टियों में नहीं जा सकता है। लेकिन, मैं पिक देखकर अपना अच्छा समय व्यतीत कर रहा हूं। इस ट्वीट में सुशांत ने अंत में एक स्माइली एड की। इस ट्वीट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, बॉलीवुड में उन्हें किस तरह से नजरअंदाज किया गया। जो दिल तोड़ने वाला था। सुशांत की सुसाइड से पहले बॉलीवुड ने उनके साथ किस तरह का व्यवहार किया। इसका ये एक सबूत है। सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड की कई हस्तियां अब शक के घेरे में हैं। वहीं बीजेपी सांसद सुब्रयमण स्वामी ने सुशांत की सुसाइड को मर्डर बताया है।

You might also like
Leave a comment