स्टील की टंकी में लड़की का शव मिलने से खलबली; सड़ी-गली अवस्था के कारण पहचानने में मुश्किल

0

नवी मुंबई: सानपाडा स्थित पामबीच रोड के पास शुक्रवार दोपहर एक शव मिला है। घरेलू इस्तेमाल में लाए जाने वाले स्टील की टंकी में शव रखकर वहाँ पर फेंका गया। शव पूरी तरह से सड़ी गली अवस्था में मिली है, लड़की की हत्या कर शव को वहाँ रखा गया।

पामबीच रोड पर बामणदेव देवस्थान की ओर जाने वाले रास्ते से कुछ ही दूरी पर यह घटना हुई है। दोपहर 1 बजे के आसपास राहगीर को वो टंकी दिखी। इस बारे में उसने पुलिस को सूचित किया। जानकारी मिलते ही नेरुल व सानपाडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पानी रखने के लिए घरेलू इस्तेमाल में लाए जाने वली स्टील की टंकी वहाँ मिली। उसमे चादर में लिपटी सड़ी गली अवस्था में लड़की का शव मिला।

हलांकि अनुमानत: उसकी उम्र 15 से 18 वर्ष होगी। पुलिस उपायुक्त सुरेश मेंगडे ने घटनास्थल का दौरा किया और समिक्षा की। इस लड़की की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की संभावना है। इसके अनुसार नेरुल पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिस जगह पर शव मिला है वह जगह नेरुल पुलिस थाने में है या सानपाडा पुलिस थाने में यह तय नहीं हो रहा था। इसलिए शव को कब्जे में लेने में देर हुई और पामबीच पर शव को देखने के लिए भीड़ उमर गई। अंत में यह जांच नेरुल पुलिस को सौंपा गया।

You might also like
Leave a comment