इन नेताओं को नहीं मिली मोदी कैबिनेट में जगह

0

नई दिल्ली : पोलीसनामा ऑनलाईन – लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद नरेंद्र मोदी दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं। कल शाम उनके साथ 57 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। हालांकि कई ऐसे भी नाम हैं, जिन्हें मोदी कैबिनेट 2.0 में मौका नहीं मिला। 2014 में पहली मोदी सरकार में मंत्री बने मेनका गांधी, सुरेश प्रभु, जेपी नड्डा और राधामोहन सिंह इस बार सरकार का हिस्सा नहीं हैं।

कैबिनेट मंत्रियों के अलावा राज्य रैंक के मंत्री- राज्यवर्धन सिंह राठौर, महेश शर्मा, जयंत सिन्हा, एसएस अहलूवालिया, विजय गोयल, के अल्फोंस, रमेश जिगाजिनागी, राम कृपाल यादव, अनंत कुमार हेगड़े, अनुप्रिया पटेल, सत्य पाल सिंह भी मंत्रिपरिषद का हिस्सा नहीं हैं। शिवप्रताप शुक्ला, जुएल ओराम, चौधरी बीरेंद्र सिंह, विजय सांपला, अनंत गीते, सुभाष भामरे और पीपी चौधरी भी दोबारा मंत्री नहीं बने।

अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और उमा भारती भी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुए। हालांकि जेटली ने स्वास्थ्य कारणों से सरकार में शामिल होने से मना कर दिया, वहीं सुषमा स्वराज और उमा भारती ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। इस लिस्ट में पूर्व दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा को भी शामिल नहीं है।

You might also like
Leave a comment