मध्य प्रदेश में मज़दूरों को ले जा रहा ट्रक पलटा, 5 की मौत, 15 घायल

0

भोपाल : समाचार ऑनलाइन – उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में प्रवासी मजदूरों के साथ हुए सड़क हादसे के बाद अब मध्यप्रदेश के सागर जिले में भी एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में पांच प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है और लगभग 15 लोग घायल हुए हैं। सभी मज़दूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जो महाराष्ट्र से अपने घर लौट रहे थे। घायलों को इलाज के लिए तत्काल बंडा भेज दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंच गयी है। राहत और बचाव का काम जारी है। जिस ट्रक में ये श्रमिक सवार थे उसमें पॉलिथीन के बंडल लदे हुए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार की सुबह मालवाहक ट्रक सागर से छतरपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान यह ट्रक सेमरा पुल के करीब अनियंत्रित होने के बाद पलट गया। यह हादसा छतरपुर जिले की बक्स्वाहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके हादसे पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने लिखा, “सागर में सड़क दुर्घटना में कई श्रमिक बंधुओं के असमय काल कवलित और घायल होने का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं. विनम्र श्रद्धांजलि!”

You might also like
Leave a comment