सुशांत केस : सुशांत के 4 बैंक से करोड़ों रुपए गायब, रिया की प्रॅापर्टी डिटेल को लेकर बड़ा खुलासा!

0

मुंबई : ऑनलाइन टीम – सुशांत सिंह राजपूत केस अब सुर्खियों में बना हुआ है। मर्डर या आत्महत्या इस पर लगातार बहस हो रही है। इस बीच रिया चक्रवर्ती ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) पहुंची है। जहां पिछले 4 घंटे से रिया से पूछताछ जारी है। इस बीच ईडी को भी जांच में कुछ अहम जानकारी मिली है जो कि सुशांत और रिया चक्रवर्ती के बीच उलझे इस केस पर रोशनी डाल सकती है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत के बैंक खातों की जानकारी ईडी ने जुटाई है। जिसमें सुशांत के चार बैंक खाते सामने आए हैं। सुशांत के कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक दो खातों से रिया चक्रवर्ती को पैसे ट्रांसफर हुए हैं। ये भी रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत ने कार के लिए भी लोन लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया चक्रवर्ती से सुशांत के साथ हुई पैसे की डिटेल के साथ रिया की प्राॅपर्टी और उनके द्वारा की गई लेन-देन से जुड़े सवाल किए जायेंगे। इससे पहले ईडी सुशांत के सीए संदीप श्रीधर से ईडी पूछताछ कर चुकी है।

रिपोर्ट के अनुसार, रिया की एक प्राॅपर्टी मुंबई के खार में है। जिसे 85 लाख में खरीदा गया है। इस प्रॅापर्टी के लिए 25 लाख की डाउन पेमेंट की गई थी। 60 लाख का हाउसिंग लोन लिया गया था। दूसरी प्रॅापर्टी रिया के पिता के नाम पर है जो 2012 में 60 लाख रुपए में खरीदी गई थी।

You might also like
Leave a comment