Video Viral: सलमान खान ने इस अंदाज में अपने फैंस को दी ‘ईद मुबारक’

0

मुंबई : पोलीसनामा ऑनलाईन – ईद के मौके पर सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भारत’ कल रिलीज हुई। एक तरफ ईद और दूसरी तरफ सलमान की फिल्म भारत का रिलीज होना फैंस की एक्साइटमेंट डबल हो गई है। ईद के मौके पर सलमान के घर के नीचे हर साल फैंस का हुजूम देखने को मिलता है। इस बार भी वही हुआ। सभी फैंस की दिल की इच्छा एक ही थी कि सलमान बस एक बार अपनी झलक दिखा दे। सलमान ने भी फैंस को निराश ना करते हुए घर से बाहर आए और उनका अभिवादन किया। सलमान ऑफ व्हाइट कुर्ते पजामे में अपने घर के बालकनी में नजर आए।

इस दौरान सलमान के साथ उनके पिता सलीम खान भी मौजूद थे। सलमान ने अपने घर के बालकनी से फैंस को खास अंदाज में ईद मुबारक कहा। हाल ही में इसका वीडियो सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान फैंस का अभिवादन करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में फैंस जोर जोर से सलमान, सलमान चिल्ला रहे हैं।

You might also like
Leave a comment