पुणे जिले में 24 घँटे के भीतर बढ़े 1548 नए मरीज

0

पुणे। पुलिसनामा ऑनलाइन – कोरोना संक्रमण के मामले में खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुके पुणे जिले में 24 घँटे के भीतर 1548 नए मरीज मिले हैं। वहीं 20 नई मौतें दर्ज हुई हैं। शनिवार तक संक्रमितों की संख्या 27 हजार 280 तक पहुंच गई है। हालांकि इसमें से 16 हजार 156 मरीज कोरोना मुक्त होकर अस्पताल से घर लौटे गए हैं। जबकि 828 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल विविध अस्पतालों में 10 हजार 296 मरीजों का इलाज जारी है जिसमें से 466 मरीजों की हालत गंभीर बताई गई है। जिले में मरीजों के स्वस्थ होने का प्रमाण यानी रिकवरी रेट 59.22 फीसदी हो गया है जबकि मृत्यु का प्रमाण 3.04 फीसदी है।

पुणे के संभागीय आयुक्त डॉ दीपक म्हैसेकर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर जिला) में आज महामारी के 1855 नए मरीज मिले हैं। इसमें से अकेले पुणे जिले में 1548 नए मरीज मिले हैं। संभाग में आज मिले मरीजों के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 32 हजार 886 हो गई है, हालांकि इसमें से 19 हजार 652 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से घर लौट गए हैं। जबकि 1189 मौतें दर्ज हुई हैं। फिलहाल अस्पतालों में दाखिल 12 हजार 45 में से 617 मरीजों की तबियत गंभीर बताई गई है। पुणे के बाद आज सोलापुर में सर्वाधिक 188 मरीज मिले हैं। इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या 3001 हो गई है। इसमें से 287 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 1735 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 979 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

सातारा जिले में आज नए 63 मिलने के बाद यहां कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 1251 हो गई है। इसमें से 779 स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं जबकि 50 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 422 मरीजों का इलाज चल रहा है। सांगली जिले में आज 40 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद जिले में मरीजों की संख्या 450 हो गई है। इसमें से 257 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 12 की मौत हो चुकी है। यहां 181 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर जिले में आज 16 नए मरीज मिलने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 904 हो गया है। हालांकि इसमें से 725 इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 12 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 167 मरीजों का इलाज चल रहा है।

You might also like
Leave a comment