दूरदर्शन के बाद इस चैनल पर दिखाई जाएगी रामायण!, जल्द शुरू होगा श्रीकृष्ण और विष्णुपुराण

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – देश में कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन लागू हो गया है। ऐसे में दूरदर्शन ने एक बार फिर रामानंद सागर की रामायण दिखाने का फैसला लिया है। रामायण के प्रसारण से दर्शक काफी खुश है। शो ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। हालांकि अब रामायण ख़त्म हो गया है और उसकी जगह उत्तर रामायण दिखाया जा रहा है। उत्तर रामायण में भगवान राम और माता सीता के बेटे लव और कुश कांड के बारे में दिखाया जा रहा है। दर्शकों को उत्तर रामायण भी बेहद पसंद आ रहा है। लेकिन, अब उत्तर रामायण भी खत्म होने की कगार पर आ गया है। हालांकि ,दर्शकों को निराश होने की जरूरत नही है।

फैंस अपने पसंदीदा शो रामायण को एक बार फिर से देख पाएंगे। एक बार फिर रामायण का टेलीकास्ट होने जा रहा है, लेकिन इस बार दूरदर्शन पर नहीं। टेलीचक्कर की खबर के मुताबिक, शो स्टार प्लस पर फिर से शुरू होगा. शो 4 मई को शुरू होगा। रात 9.30 पर शो ऑन एयर होगा। बता दें कि रामायण टीआरपी में पहले नंबर पर है। ये राम-रावण युद्ध और राम के अयोध्या लौटने के दौरान की टीआरपी है।

श्रीकृष्ण और विष्णुपुराण भी हो रहा शुरू –
बता दें कि उत्तर रामायण के खत्म होने के बाद दूरदर्शन पर श्रीकृष्ण (3 मई) शुरू होगा। इस शो में कृष्ण का रोल सर्वदमन डी ने निभाया है। इसके साथ डीडी भारती पर जल्द विष्णुपुराण शुरू होने वाला है।

You might also like
Leave a comment