भारत के बाद चीन ने ठुकराया ट्रंप का मध्यस्थता प्रस्ताव, किसी तीसरे देश की जरुरत नहीं

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यस्थता करने की बात कही थी। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था ‘हमने भारत और चीन दोनों को सूचित किया है कि अमेरिका सीमा विवाद में मध्यस्थता करने के लिए तैयार है।

भारत ने पहले ही ट्रंप का यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था और अब चीन ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा भारत और चीन किसी भी विवाद को आपस में हल करने में सक्षम हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत और चीन किसी भी आपसी विवाद को बातचीत से हल कर सकते हैं। इसके लिए हमें किसी तीसरे देश की इस विवाद में जरूरत नहीं है।

वहीं भारतीय विदेश मंत्रालयने पहले ही इस प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा कि भारत-चीन आपसी बातचीत से इसका हल निकाल रहे हैं।