Ahmednagar News : मास्क के बारे पूछा तो डॉक्टर ने कर दी मारपीट

0

अहमदनगर : ऑनलाइन टीम – मास्क न पहहने के मामले में पूछने से महापालिका के कर्मचारी को डॉक्टर ने पीटा। यह घटना अहमदनगर के प्रोफेसर कॉलनी चौक में शुक्रवार शाम को घटी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का नाम डॉ. पुरुषोत्तम सुंदरदास आहुजा (51 नि. रासने नगर, सावेडी, अहमदनगर) है। इस मामले में महापालिका कर्मचारी विष्णू सूर्यभान देशमुख ने शिकायत दर्ज कराई है।

तोफखाना पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, कोरोना की संख्या लगातार बढ़ता देख महापालिका ने अलग-अलग टीम बनायीं है और मास्क न पहहने वालों पर 500 रुपए जुर्माना के रूप में कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इसी क्रम में एक टीम शुक्रवार शाम को प्रोफेसर कॉलनी चौक में कारवाई कर रही थी। इस दौरान एक दोपहिये पर पति-पत्नी दोनों बिना मास्क के आ रहे थे। शिकायतकर्ता देशमुख ने बाइक रोकने की कोशिश की लेकिन, डॉक्टर ने बाइक नहीं रोका। साथ ही कर्मचारी के शरीर के ऊपर से गाड़ी चलाने की कोशिश की। तुम्हे मास्क दिख रहा है ऐसा कहकर डॉक्टर ने देशमुख को थप्पड़ कार दी और वहां से भाग रहे थे। लेकिन, कर्मचारियों की टीम ने डॉक्टर को पकड़ लिया। इस दौरान डॉक्टर ने गाली-गलौच की। टीम ने नाम पता पूछा तो आरोपी ने खुद डॉक्टर होने की बात कही। फ़िलहाल आरोपी को तोफखाना पुलिस  ने गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच शुरू है।

You might also like
Leave a comment