अम्फान तूफान : पश्चिम बंगाल में अब तक 72 की मौत, हर तरफ दिखा तबाही का मंजर

0

कोलकाता : समाचार ऑनलाइन – ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में 190 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले विकराल चक्रवाती तूफान अम्फान ने भारी तबाही मचाई है। इस तूफान की वजह से पश्चिम बंगाल में अब तक 72 की मौत हो गयी है। सीएम ममता बनर्जी ने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों के परिवारों को 2.5-2.5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।

अम्फान चक्रवात दीघा के तट से बुधवार को टकराया। टकराने के साथ की भीषण चक्रवात अम्‍फान ने अपना विकराल रूप दिखाया और भारी तबाही मचायी। जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में अम्फान ने भारी तबाही मचाई है। इससे पहले ममता बनर्जी ने कहा है कि ऐसा तूफान 283 साल पहले 1737 में आया था।

बनर्जी ने कहा कि तूफान के कारण कई इलाके तबाह हो गए हैं, संचार बाधित हो गया है। चक्रवात के कारण दक्षिण और उत्तर 24 परगना लगभग पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। कोलकाता में भी भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अलर्ट पर है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पश्चिम बंगाल सीएम ने कहा है कि तूफान में करीब करीब एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

कोलकाता में सड़कों पर पाना भरा हुआ है और पेड़ उखड़ जाने के चलते रास्ते बंद हैं। हजारों मकान भी उजड़ गए हैं। कच्चे मकान पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। पक्के मकानों की भी छतें उड़ गई हैं। ओडिशा के केंद्रपाड़ा, बालासोर, भद्रक में तूफान ने तबाही मचाई है। यहां तेज हवा पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए।

बता दें कि चक्रवात को देखते हुए बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु में पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया था।

You might also like
Leave a comment