‘इस’ अलग अंदाज में नजर आई विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा

0

मुंबई : पुलिसनामा ऑनलाईन – टीम इंडिया इन दिनों लंदन में वर्ल्ड कप खेल रही है। हालही में अनुष्का टीम इंडिया के कप्तान और पति विराट कोहली के साथ इंग्लैंड में घूमती नज़र आई थी। इस दौरान दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसके बाद अब अनुष्का की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अनुष्का आये दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने हॉट फोटोशूट को अपने फ्रेंड्स को साझा करती रहती हैं। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक है।

बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में अभिनेत्री अनुष्का ने अपना फोटोशूट करवाया है। जिसमें उन्होंने एक बहुत ही खूबसूरत ड्रेस पहना हुआ है। इस दौरान वह काफी ग्लैमरस और खूबसूरत नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर में अनुष्का गॉगल्स पहने कुर्सी पर बैठे पोज देते नज़र आ रही है। उनका ये लुक बहुत प्यारा लग रहा है। अनुष्का के इस फोटो को अब तक लाखों लोगों ने पसंद किया है।

You might also like
Leave a comment