मलाइका और श्रीदेवी को लेकर पूछे गए सवाल पर अर्जुन कपूर ने ऐसा जवाब दिया, यूजर ने मांगी माफ़ी 

0

मुंबई : पोलीसनामा ऑनलाईन – अपने ऐज से काफी बड़ी मलाइका अरोड़ा संग इश्क की पींगे बढ़ा रहे अर्जुन कपूर भले फिल्मो में उतने सफल साबित नहीं हुए हो लेकिन चर्चाओं में अक्सर बने रहते। काफी समय से वे मलाइका संग रिश्तों को लेकर चर्चा में है। हाल ही में एक यूजर ने मलाइका संग अफेयर और श्रीदेवी को लेकर जब उनके एक सवाल किया तो अर्जुन कपूर के जवाब ने यूजर की बोलती ही बंद कर दी।

यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, आप अपने पिता की दूसरी पत्नी श्रीदेवी से नफरत करते हैं, और अब आप एक ऐसी महिला को डेट कर रहे है जो आपसे ऐज में 11 साल बड़ी है और उसका एक बेटा है। ये  डबल स्टैण्डर्ड क्यों अर्जुन कपूर?

श्रीदेवी से नफरत, मलाइका से प्यार? सवाल पर अर्जुन ने दिया ऐसा जवाब

अर्जुन ने कहा – मैं किसी से नफरत नहीं करता
अर्जुन कपूर ने इस सवाल के जवाब में लिखा, ” मैं किसी से नफरत नहीं करता कुसुम।  हम दोनों ने गरिमापूर्ण  दुरी बनाई हुई थी। अगर मैं नफरत करता तो दुःख के समय पापा, जाह्नवी और ख़ुशी न होता। टाइप करके लिख देना और जज करना आसान  होता है। पहले थोड़ा सोचो। अगर आप  वरुण धवन की फैन हो तो मुझे लगता है अपनी प्रोफाइल पर वरुण की डीपी लगाकर नकारात्मकता नहीं फैलानी चाहिए।

श्रीदेवी से नफरत, मलाइका से प्यार? सवाल पर अर्जुन ने दिया ऐसा जवाब

यूजर ने मांगी माफ़ी
बाद में सवाल करने वाले यूजर ने माफ़ी मांगते हुए लिखा, ” मैं माफ़ी मांगती हूं अगर मैंने किसी की फीलिंग को ठेस पहुंचाई हो तो। मेरा किसी तो नुकसान पहुंचाने का मतलब नहीं था। अर्जुन कपूर के सभी फैन्स से माफ़ी मांगती हूं। कृपया मुझे माफ़ कर दीजिये। ये मेरी सिर्फ राय थी। अर्जुन कपूर और मलाइका के खिलाफ नहीं था। इसके बाद अर्जुन कपूर ने लिखा, कोई बात नहीं कुसुम। प्यार फैलाओ। स्ट्रीट डांसर तुम्हे देख रहे है।

वरुण धवन ने भी दिया जवाब
इस पर वरुण धवन का भी ट्वीट आया है। उन्होंने लिखा, ” मुझे ख़ुशी हुई कि कुसुम आपने माफ़ी मांग ली। सभी को अपने हिसाब से जिंदगी जीने दे। अर्जुन के पास एक बड़ा दिल है। मैं हमेशा कहता हूं कि मैं नहीं चाहता कि मेरे कोई भी प्रशंसक किसी भी अभिनेता के बारे में बुरा बोले।” 
You might also like
Leave a comment