दिवाली से पहले आर्थिक गाडी पटरी पर ; लोकल सहित ज्यादा एसटी बसें चलेगी, राज्य सरकार का रेलवे को शिफारिस

0

मुंबई, 29 अक्टूबर – मुंबई की लाइफलाइन के रूप में पहचाने जाने वाली लोकल रेलवे की सेवा अब सभी के लिए शुरू करने की शिफारिस राज्य सरकार ने रेलवे से की है। जबकि परिवहन महामंडल बस की ज्यादा फेरियां बढ़ाई जाएगी। दीपावली से पहले राज्य की आर्थिक गाड़ी पटरी पर आ जाएगी। राज्य सरकार ने सभी के लिए लोकल सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रेलवे को भेजा है। दिन भर में तीन चरणों में यात्रा का छूट देने की मांग की गई है।

राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन घट रही है और मौत का आंकड़ा भी कम हो रहा है। कोरोना का प्रादुर्भाव कम हो रहा है इसलिए राज्य सरकार की इच्छा लॉकडाउन को शिथिल करने की है। इसी के तहत दशहरा पर जिम शुरू कर दिया गया।
अब मुंबई की लाइफलाइन लोकल रेलवे सेवा शुरू करने की हलचल तेज़ हुई है। इस तरह का पत्र राज्य सरकार ने रेलवे को भेजा है। माना जा रहा है कि रेलवे इस पर सकारात्मक विचार करेगी।

यात्रा का वक़्त बांटकर देने की मांग
राज्य का आपदा मैनेजमेंट, मदद और पुनर्वसन सचिव किशोर राजे निंबालकर को दिए गए प्रस्ताव में सुबह 7. 30 बजे से आम यात्रियों को यात्रा की छूट देने, सुबह 8 से 10. 30 तक अत्यावश्यक सेवा के कर्मचारियों के लिए लोकल शुरू रखने, जबकि सुबह 11 बजे से शाम 4. 30 बजे तक आम लोगों को यात्रा करने की छूट देने, शाम 5 से 7. 30 तक अत्यावश्यक सेवा के कर्मचारियों के लिए,रखने जबकि शाम 8 बजे से अंतिम लोकल तक आम लोगों को यात्रा करने की छूट देने और हर एक घंटे में महिला लोकल खोलने का प्रस्ताव दिया गया है।

दिवाली छुट्टी में ज्यादा एसटी बस चलेगी
दिवाली के मौके पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। एसटी महामंडल ने 11 से 22 नवंबर की अवधि में हर दिन करीब एक हज़ार विशेष बसों की फेरियां की योजना है। ये ज्यादा फेरियां राज्य की प्रमुख बस स्टैंड से चलेगी। यह जानकारी परिवहन मंत्री व एसटी महामंडल के अध्यक्ष डॉ. अनिल परब ने दी है।

सितंबर महीने में अर्थव्यवस्था में सुधार
सितंबर महीने से अर्थव्यवस्था में सुधार आ रहा है। मांग और व्यावसायिक गतिविधि बढ़ने से कोविड-19 से बर्बाद हुई अर्थव्यवस्था को मदद मिली है। सूत्रों ने बताया कि निर्यात के साथ 8 में से 5 संकेतों से सितंबर में अच्छा सुधार नज़र आया है। बाकी के तीन संकेत स्थिर है।

You might also like
Leave a comment