एक साल में देंगे सर्वेश्रेष्ठ गवर्नेन्स : वाई।एस। जगन

0

अमरावती :  पोलीसनामा ऑनलाईन – वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई।एस। जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के इतिहास में इतनी बड़ी जीत पहली बार मिली है। उन्होंने कहा कि 25 के 25 लोकसभा सीटों पर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है।

उसी तरह, विधानसभा की 175 सीटों में से 150 से अधिक सीटों पर वाईएसआर पार्टी ने परचम लहराया है। उन्होंने यह जीत ईश्वर और लोगों के आशीर्वाद से मिली है। आज मैं आपके सामने यहां आकर कुछ बोल पा रहा हूं, तो यह मेरा सौभाग्य और भगवान का आशीर्वाद तथा आप सबका प्यार है।

उन्होंने कहा कि इस बड़ी जीत से उनकी जिम्मेदारी और उनके प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अब उनका सबसे बड़ा काम लोगों के विश्वास पर खरा उतरना और उनकी समस्याओं को दूर करना है। उन्होंने कहा कि राज्य के 5 करोड़ लोगों में एक को भगवान मुख्यमंत्री बनने का मौका देता है और जब ऐसा कोई मौका मिलता है तो उसे निभाना उसकी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि बेहतर गवर्नेन्स क्या होती है, यह हम छह महीने से एक साल के भीतर एक बेहतर मुख्यमंत्री बनकर दिखाएंगे।

You might also like
Leave a comment