औरंगाबाद में बड़ा ट्रेन हादसा: ट्रैक पर सोये मजदूरों के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, 14 की मौत

0

औरंगाबाद : पोलिसनामा ऑनलाइन – महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। दरअसल औरंगाबाद में पटरी पर सोए प्रवासी मजदूरों के ऊपर ट्रेन गुजर गयी। जिससे 14 लोगों की मौत हो गयी। ताजा जानकारी के मुताबिक, सभी रेलवे ट्रैक पर सो रहे थे। उसी दौरान वहां से ट्रेन गुजर गई। यह हादसा औरंगाबाद-जालना रेलवे लाइन पर हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर करमाड पुलिस पहुंच गयी है।

यह घटना आज सुबह 6.30 बजे हुई। फ्लाईओवर के पास पटरियों पर सो रहे 14 प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। वे सभी एक निजी कंपनी में काम करते थे और एमआईडीसी औरंगाबाद जा रहे थे। बताया गया कि दिन भर सफर करने के बाद वे रात में आराम करने के लिए ट्रैक पर सो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना एक मालगाड़ी के गुजरने के बाद हुई। घटना के बाद पुरे परिसर में खलबली मच गयी है।

बता दें कि हालही में मध्य प्रदेश के उज्जैन से भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रही एक महिला सहित तीन मजदूरों को कुचल दिया था।

You might also like
Leave a comment