उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पर भाजपा को बढ़त

0

देहरादून : पोलीसनामा ऑनलाईन – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रुझानों में राज्य की सभी पांचों सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा सभी पांचों सीटों पर कांग्रेस के मुकाबले 60,000 से 1 लाख 25 हजार वोटों तक की बढ़त बनाए हुए हैं।

नैनीताल सीट पर 1 लाख 15 हजार वोटों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से आगे चल रहे हैं। टिहरी में 87,000 वोटों से भाजपा उम्मीदवार महारानी माला राज्यलक्ष्मी कांग्रेस प्रमुख प्रीतम सिंह से आगे हैं।

पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत अपने प्रतिद्वंदी मनीष खंडूरी (पुत्र भुवन चंद्र खंडूरी) पर 1 लाख 24 हजार वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। हरिद्वार से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कांग्रेस उम्मीदवार अम्ब्रीश कुमार से 62,000 वोटों से आगे हैं।

वहीं अल्मोड़ा में, भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप टम्टा पर 79,000 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

You might also like
Leave a comment