BREAKING : अनिल देशमुख को झटका, ED ने करीबी व्यक्ति के घर पर मारा छापा 

0

नागपुर, 25 मई : 100 करोड़ रुपए की वसूली मामले में परेशानियों में घिरे राष्ट्रवादी के नेता और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर जांच की तलवार अब भी लटक रही है।  ईडी दवारा केस दर्ज किये जाने के बाद मंगलवार को नागपुर में उनके निकटवर्ती व्यक्ति के घर परछापा मारा है।

ईडी ने अनिल देशमुख के खिलाफ ECIR के तहत एफआईआर दर्ज किया है।  इसके बाद मंगलवार की सुबह नागपुर में ईडी ने छापा मारा है।  शिवाजी नगर क्षेत्र में रहने वाले सागर भटेवार के घर पर ईडी ने छापा मारा है।

सागर भटेवार अनिल देशमुख के निकटवर्ती और बिज़नेस पार्टनर होने की जानकारी सामने आई है।  पिछले कई दिनों से भटेवार अनिल देशमुख के संपर्क में थे।  सूत्रों से मिली जानकारी  इसलिए ही भटेवार के घर पर छापा मारा गया है।  ईडी की टीम भटेवार से पूछताछ कर रही है।

इससे पहले अनिल देशमुख से प्राथमिक पूछताछ करने के बाद सीबीआई ने केस दर्ज किया था।  यह केस दिल्ली में दर्ज किया गया है।  देशमुख पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है।  अब इस मामले में ईडी ने अनिल देशमुख पर ECIR के तहत केस दर्ज किया है।  मुंबई हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने अनिल देशमुख के खिलाफ प्राथमिक जांच कर इस जांच के आधार पर अनिल देशमुख के खिलाफ 21 की शाम 4 बजे केस दर्ज किया था।  इस एफआईआर के तहत सीबीआई ने अनिल देशमुख के मुंबई और नागपुर घर और कार्यालय पर छापा मारा था।

सीबीआई जांच  में देशमुख के कई करीबी लोगों का बयान दर्ज किया गया था।  इस एफआईआर के आधार पर ईडी ने केस दर्ज किया है. अनिल देशमुख के साथ पांच अनजान लोगों के खिलाफ भी ईडी ने एफआईआर दर्ज किया था।

सीबीआई ने अनिल देशमुख के 100 करोड़ की वसूली मामले में जांच की थी।  इस जांच में मनी लॉन्डरिंग के तहत पैसा विदेश भेजे जाने जैसी जानकारी सामने आई थी।  इसकी जानकारी सीबीआई ने ईडी को दी थी।  इसकी जांच करने के बाद ईडी ने 100 करोड़ की वसूली मामले में अनिल देशमुख के खिलाफ केस दर्ज किया था. इस तरह अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ गई है। जल्द इस मामले में देशमुख को पूछताछ के लिए बुलाये जाने की संभावना है।
You might also like
Leave a comment