चीन ने इस तरह खुल कर की तारीफ, पहाड़ों पर भारतीय सैनिक करते है राज, ये स्किल अमेरिका, रूस न ही किसी अन्य देश के पास

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – चीन ने किसी भी रूप में शायद पहली बार भारत की तारीफ की है। चीन की पीपुल्स लिब्रशन आर्मी के उपकरण बनाने वाले एक सैन्य जानकर का कहना है कि भारत के पास ऊंचाई के लिए ट्रेंड दुनिया की सबसे अनुभवी सेना है, पहाड़ो पर तैनात हर भारतीय सैनिक के लिए पर्वतारोहण एक जरुरी स्किल है.
मॉडर्न वेपनरी मैगज़ीन के संपादक हुयांग गुझी ने कहा कि मौजूदा समय में पठारों और पहाड़ो पर दुनिया की सबसे अनुभवी सेना ने तो अमेरिका, रूस और न ही किसी यूरोपियन देश बल्कि भारत की है.

चीन में छपने वाला अनोखा लेख
यह दुनिया के सबसे बड़े डिफेन्स कांट्रेक्टर में एक है और यह राष्ट्रपति शी जिनपिंग के ड्रीम प्रोजेक्ट बेल्ट एंड रोड इनिसिएटिव में भी शामिल है। यह लेख ऐसे समय में छपा है जब लद्दाख में चीन और भारत की सेना के बीच तनाव चल रहा है।

हर सैनिक के लिए पर्वतारोहण है जरुरी स्किल
भारत के पास वर्ल्ड में सबसे बड़ी और सर्वाधिक अनुभवी सैन्य टुकड़ी है जो तिब्बत सीमा पर इस तरह के क्षेत्र में उपयुक्त है। इस संबंध में हुआंग ने लिखा है, 12 डिवीजन में दो लाख से अधिक सैनिको के साथ भारतीय पर्वतीय बल बड़ा पर्वतीय लड़ाकू बल है। चीनी जानकर ने कहा कि भारत की पर्वतीय सेना के लगभग हर सदस्य के लिए पर्वतारोहण का जरुरी स्किल है। इस काम के लिए भारत ने बड़ी संख्या में निजी क्षेत्र से पेशेवर पर्वतारोहियों और शौकिया पर्वतारोहियों की भर्ती भी की है।

आधुनिक हथियारों से लैस है जवान
इस दौरान हुयांग ने हाई अलटीटूड पर भारतीय सेना दवारा इस्तेमाल किये जाने वाले हथियारों का भी जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि विदेशो से खरीद कर और डीआरडीओ में विकसित कर भारत के पास कई ऐसे हथियार है जो पठारों और पहाड़ो में इस्तेमाल किया जा सकता है।

You might also like
Leave a comment