Coronavirus : भारत में 24 घंटे में कोरोना के 9985 नए मामले, 279 की मौत, कुल मरीजों की संख्या 276583

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। लॉकडाउन का 5वां चरण शुरू हो गया है हालांकि इसे अनलॉक 1 कहा जा रहा है। इसके बावूजद इसके संक्रमण की रफ्तार धीमी नहीं हुई है। भारत में कोरोना लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा 276583 पहुंच गया है। इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से अब तक 7745 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा मामले 9985 सामने आए हैं और 279 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 276583 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 133632 एक्टिव केस हैं। अब तक 7745 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि अब तक 135206 लोग कोरोना से ठीक हो चुके है।