Quarantine सेंटर में बांटे जा रहे ‘कंडोम’ और ‘गर्भ निरोधक’ गोलियां

0

पटना : समाचार ऑनलाइन – लॉकडाउन के बीच बिहार सरकार ने एक दिलचस्प फैसला लिया है वो परिवार नियोजन कार्यक्रम को आगे बढ़ाने क लिए बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने फैसला लिया है, बताया जा रहा है कि जो प्रवासी मजदूर क्वारंटाइन में रह रहे है उन्हें अब कंडोम और गर्भ निरोधक बांटा जा रहा है। जानकरी के अनुसार गोपालगंज स्वास्थ्य विभाग ने इस तरह की पहल को शुरु की है, वही प्रवासी मजदूरों को परिवार नियोजन के बारे में भी जानकारी दी जाएगी और उन्हें समझाया जाएगा।

गोपालगंज के डीपीएम धीरज कुमार ने बताया कि 14 दिन की क्वारंटाइन अवधि पूरा कर चुके प्रवासियों के बीच परिवार नियोजन के लिए जरूरी अस्थाई साधनों का वितरण होगा। डोर टू डोर हेल्थ चेकअप के दौरान पोलियो के सुपरवाइजर 14 दिन की होम क्वारंटाइन की समयसीमा पूरी कर चुके प्रवासियों को विभाग की तरह से कंडोम उपलब्ध कराया जाएगा। कंडोम सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिन्होंने 14 दिनों की क्वारंटाइन अवधि पूरी कर ली है।

महिलाओं को बताया जा रहा था कि दूसरे प्रदेशों से आए परिवार के सदस्यों से कुछ दिनों तक दूरी बनाकर रहें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें। महिलाओं को गर्भ निरोधक गोली (माला डी) देने के साथ ही परिवार नियोजन के बारे में विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। होम क्वारनटीन में रहने वाले मजदूरों एवं महिलाओं को जनसंख्या नियंत्रण की जानकारी दी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यहां मौजूद प्रवासी मजदूरों के बीच कांडोम का वितरण किया जा रहा थ। इसी प्रकार से कई क्वारनटीन सेंटरों से मुक्त होकर घर लौटने वाले मजदूरों के बीच गर्भनिरोधक साधन बांटकर उन्हें घर भेजा गया। स्थानीय डीएम के मुताबिक, अब तक 2 लाख 24 हजार लोगों के बीच गर्भ निरोधक साधन (कंडोम) वितरित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही 40 हजार 470 महिलाओं के बीच गर्भ निरोधक गोलियां बांटी जा चुकी हैं।

You might also like
Leave a comment