देश में कोरोना की रफ्तार और तेज…मरीज 8 लाख पार, 24 घंटे में रिकॉर्ड 27 हजार 114 केस

0

नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम – भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या आखिर आज 8 लाख के पार हो गई। पिछले 24 घंटे में रेकॉर्ड 27 हजार 114 केस सामने आए। इसके साथ शनिवार को कुल मामलों की संख्या 8,20,916 हो गई है। 24 घंटे में 519 और जानें गईं, अबतक 22123 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमित 2,83,407 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है। वहीं 5,15,386 लोग ठीक हो चुके हैं।

रिकवरी रेट 62 फीसदी से ऊपर : कोरोना की इस स्थिति के बाद भी अच्छी खबर यह है कि देश में मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा 5 लाख के पार हो गया। मतलब अभी तक जितने लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें से 62% से ज्यादा लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। राहत की बात है कि यह रफ्तार लगातार बढ़ रही है।

हर दो दिन में 50 हजार केस बढ़ रहे : देश में 30 जनवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। इसके 110 दिन बाद यानी 10 मई को यह संख्या बढ़कर एक लाख हुई। फिर संक्रमण की रफ्तार में इतनी तेजी आई कि महज 15 दिनों में ही आंकड़ा 2 लाख के पार हो गया। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 2 से बढ़कर 3 लाख होने में महज 10 दिन लगे। 3 से 4 लाख मामले होने में 8 दिन और 4 से 5 लाख मामले होने में केवल 6 दिन लगे। केस बढ़ने की यह रफ्तार लगातार तेज हो रही है। 5 से 6 लाख और 6 से 7 लाख मामले होने में केवल 5-5 दिन लगे। इस बार 7 से 8 लाख मामले होने में केवल 4 दिन लगे। मतलब हर दो दिन में औसतन 50 हजार केस सामने आए। अब अमेरिका की रफ्तार से भारत में भी मामले बढ़ने लगे हैं। अगर यही रफ्तार रही तो अगले दस दिनों में हर दूसरे दिन एक लाख केस बढ़ने लगेंगे।

You might also like
Leave a comment