जापान की राजकुमारी के सामने क्राउन प्रिंस ने रखी शर्त, कहा-पूरा करो, तभी हो पाएगी शादी  

0

टोक्यो. ऑनलाइन टीम  
जापान की राजकुमारी के सामने अब नई चुनौती है। राजघराने के बाहर अपने आम दोस्त से शादी करने की बात तो उनके पिता ने मान ली है, लेकिन कड़ी शर्त रख दी है। क्राउन प्रिंस अकिशिनो का कहना है कि राजकुमारी माको के मंगेतर को पहले अपने परिवार के आर्थिक मसले सुलझाने होंगे।

गौरतलब है कि राजकुमारी माको यूनिवर्सिटी के दौरान मित्र बने कोमुरो से 2018 में शादी करने वाली थीं। कोमुरो एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन एक जापानी अखबार में उनके परिवार से जुड़ी खबरें आने के बाद यह टल गई। माको ने इससे पहले 2017 में अपनी सगाई का ऐलान किया था, लेकिन फिर परिवार की मंजूरी न मिलने के कारण शादी टलती रही।  कई कोमुरो समुद्र तटों पर पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करते हैं। राजकुमारी माको ने कहा कि इस समय भविष्य की योजना के बारे में कुछ भी कहना बेहद मुश्किल है, लेकिन हम एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। उन्होंने कहा हम एक दूसरे के अच्छे और बुरे समय में साथ रहते हैं और एक दूसरे को सहारा देते हैं।

दूसरी तरफ, क्रॉउन प्रिंस ने कहा कि जापान के संविधान के मुताबिक, शादी के लिए लड़की और लड़के की आपसी सहमति जरूरी है। इस विवादास्पद परंपरा के तहत एक आम युवक से शादी के कारण अब माको शाही परिवार की सभी महिला सदस्यों की तरह मिलने वाला अपना शाही दर्जा खो देंगी। बता दें कि यह कानून शाही पुरुषों पर लागू नहीं होता। क्रॉउन प्रिंस ने कहा कि अगर माको और कोमुरो शादी करना चाहते हैं तो बतौर पिता मुझे उनके फैसले का सम्मान करना चाहिए। शर्त पूरा किए बिना जापान की जनता यह शादी स्वीकार नहीं करेगी और राजघराने की ओर से औपचारिक सेरेमनी हो पाना मुश्किल होगा। अकिशिनो ने कहा, माको के दोस्त केई कोमुरो ने उनकी मां से रिश्ते और आर्थिक गड़बड़ी के आरोपों पर संतुष्टिजनक कदम नहीं उठाए हैं।लिहाजा इन्हें सुलझाए जाने तक यह शादी नहीं होनी चाहिए।

ध्यना रहे, शाही परिवार में अंतिम बार राजकुमारी की पदवी प्रिंसेज माको की बुआ सयोका से वापस ली गई थी क्योंकि राजकुमारी सयाको ने साल 2005 में टोक्यो के एक अधिकारी से विवाह रचाया था। उनकी सभी शाही सुविधा भी खत्म कर दी गई थी।

You might also like
Leave a comment