Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati | गणेश जयंति के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक समारोह होंगे संपन्न; ‘श्रीमंत भाऊसाहब रंगारी गणपति ट्रस्ट द्वारा आयोजन’

0

पुणे : Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati | हिंदूस्तान का पहला सार्वजनिक गणपति ‘श्रीमंत भाऊसाहब रंगारी गणपति ट्रस्ट’द्वारा मंगलवार 13 फरवरी को गणेश जयंति के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक समारोहों का आयोजन किया गया हैं। इन समाराहों में गणेश भक्त शामिल हो ऐसा आह्वान ट्रस्ट के न्यासी तथा उत्सव प्रमुख पुनीत बालन (Punit Balan) ने किया है।

‘श्रीमंत भाऊसाहब रंगारी गणपति’ परिसर में उक्त समारोह संपन्न होंगे। मंगलवार की सुबह 8 ये 9 के दौरान भजन होगा। उसके बाद सुबह 9 से दोपहर 12 के दौरान गणेश याग का आयोजन किया गया है। दोपहर 12 बजे ले. जन. डी. बी. शेकटकर के हाथों गणपति बाप्पा की महाआरती होगी। उसके बाद 12.30 से 2 बजे के बीच भजन सेवा होगी। शाम 4 से 5.30 तक बी. वी. आई पुणे द्वारा श्रीमंत भाऊसाहब रंगारी ट्रस्ट परिसर में अथर्वशीर्ष पठण किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में महिला भक्त हिस्सा लेंगी।

शाम 6 से 7.45 के दौरान श्री गणपति बाप्पा का पालकी समारोह होगा। रात आठ बजे गिरनार शक्तिपीठ के पीठाधीश महेशगिरी बापू महाराज के हाथों महाआरती की जाएगी। रात 9 से 11 तक शंकर महाराज भजनी मंडल द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम होगा। ऐसी जानकारी उत्सव प्रमुख पुनीत बालन ने दी।

‘‘श्रीमंत भाऊसाहब रंगारी गणपति हिंदूस्तान का पहला सार्वजनिक गणपति है जो पुणे के लाखों भक्तों का श्रध्दास्थान है। इसलिए हर साल की तरह इस साल भी गणेश जयंति के उपलक्ष्य में पूरे दिन विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इन कार्यक्रमों में भक्त बड़ी संख्या में सहभागी हो यह मैं आह्वान करता हूं।

– पुनीत बालन (उत्सवप्रमुख, श्रीमंत भाऊसाहब रंगारी गणपति ट्रस्ट)

Punit Balan Group (PBG) | ‘पुनीत बालन ग्रुप’की ओर से ‘न्यू इंग्लिश स्कूल’ के छात्रों को 31 कंप्यूटर भेंट

You might also like
Leave a comment