ग्लैमरस प्रांजल दहिया दे रही हैं सपना चौधरी को टक्कर  

0

नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम : हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस प्रांजल दहिया के गानों की लोकप्रियता को देखते हुए उनकी तुलना अकसर सपना चौधरी से की जाती रही है। स्टेज परफॉर्मेंस के मामले में भी प्रांजल दहिया सपना चौधरी को कई बार टक्कर देती नजर आती हैं। यूं तो सपना चौधरी के अलावा सुनीता बेबी, शालू चौधरी समेत कई ऐसी डांसर मौजूद हैं, जिन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में तेजी से अपना पहचान स्थापित की है, लेकिन प्रांजल दहिया की बात ही कुछ और है। वह काफी खूबसुरत और ग्लैमरस हैं। चूंकि मां बनने के बाद सपना चौधरी एक बार फिर से एक्टिव हो चुकी हैं, इसलिए प्रांजल दहिया भी मैदान में जमकर कूद पड़ी हैं। बीते करीब दो महीनों में ही उनके तीन गाने रिलीज हो चुके हैं।

बीते साल रिलीज हुए उनके गाने ‘झांझर’ को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 3.8 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। यूट्यूब में छाने से पहले प्रांजल दहिया टिकटॉक स्टार रही हैं, जो वीडियोज के लोकप्रिय होने के बाद हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में आई हैं। उन्हें सबसे पहले अक्की कल्याण के गाने में काम करने का मौका मिला था।

प्रांजल दहिया सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वह अकसर अपने डांस वीडियोज को अपलोड करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हालांकि वह सिर्फ 71 लोगों को ही फॉलो करती हैं। वह अकसर अपने वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं। हाल ही में प्रांजल ने हरियाणवी लुक में एक तस्वीर शेयर की जिसे खूब पसंद किया गया।

You might also like
Leave a comment