पुणे में फंसी अंर्तराष्ट्रीय तीरंदाज रिद्धि करनाल रवाना

0
पुणे। संवाददाता लॉक डाउन के चलते टोक्यो ओलंपिक के लिए चुनी जाने वाली टीम के दावेदारों में शामिल 15 साल की अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज रिद्धि फोर को पुणे से निकालकर करनाल  के लिए रवाना कर दिया गया है। रिद्धि आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में ओलंपिक कैंप समाप्त होने के बाद पुणे में पिछले एक माह से फंसी हुई थीं। उन्होंने आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया से उन्हें पुणे से निकालकर करनाल पहुंचाने की गुहार लगाई थी। बुधवार को खेल मंत्रालय के प्रयासों के बाद करनाल जिलाधिकारी की ओर से उन्हें पास जारी कर दिया गया। वह बुधवार की सुबह ही पुणे से करनाम के लिए रवाना हो गई हैं।
अमर उजाला ने 26 अप्रैल को खुलासा किया था कि रिद्धि एक माह से भी अधिक समय से पुणे में फंसी हैं। उन्हें लेने गए उनके पिता और मां भी वहां फंस गए हैं। पिता मनोज कुमार ने एएआई से उन्हें पुणे से निकालने की गुहार लगाई थी। एएआई ने आईओए और साई को रिद्धि की मदद करने के लिए कहा था। खेल मंत्रालय की ओर से करनाल जिला प्रशासन को रिद्धि के परिवार का पास बनाने को कहा गया। जो आज जारी कर दिया गया। रिद्धि ने टोक्यो ओलंपिक के लिए चयनित होने वाली टीम के टॉप आठ दावेदारों में जगह बनाई है।
इतनी कम उम्र में पांच अंतरराष्ट्रीय और 43 राष्ट्रीय स्तर के पदक जीतने वालीं इस तीरंदाज ने भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) से गुहार लगाई है कि उन्हें करनाल भेजने की व्यवस्था की जाए। सिर्फ रिद्धि ही नहीं बल्कि उनकी देखभाल के लिए पुणे आए उनके माता-पिता भी वहां फंसे हैं। एएआई के महासचिव प्रमोद चंद्रूकर का कहना है कि रिद्धि को पुणे से निकालने के लिए आईओए और साई से बात की गई है। बुधवार को खेल मंत्रालय के प्रयासों के बाद करनाल जिलाधिकारी की ओर से उन्हें पास जारी कर दिया गया। वह बुधवार की सुबह ही पुणे से करनाम के लिए रवाना हो गई हैं।
You might also like
Leave a comment