कोल्हापुर में निर्माण किया जाएगा आईटी हब

0

अनुच्छेद 370 रद्द करने का फिर से डंका पीटा

पुणे : पुलिसनामा ऑनलाइन – भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कोल्हापुर, सांगली इन शहरों का विकास करते हुए बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध हो इस हेतु कोल्हापुर में आईटी हब निर्माण किया जाएगा।

कोल्हापुर के भाजपा के उम्मीदवार अमल महाड़िक के प्रचार हेतु शाह की जाहीर सभा हुई। इस उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण कोल्हापुर, सांगली का काफी नुकसान हुआ है। जिनका नुकसान हुआ है उन्हें सरकार द्वारा मदद की जा रही है। उसके लिए सरकार चट्‌टान जैसी उनके साथ खड़ी है। कोल्हापुर, सांगली इन शहरों का विकास किया जाएगा। साथ ही रोजगार उपलब्ध हो इस हेतु कोल्हापुर में आईटी हब का निर्माण भी किया जाएगा। कोल्हापुर की चप्पल उद्योग को जिओग्राफिकल इंडिकेशन देने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

अनुच्छेद 370 रद्द करने का मुद्दा दोहराया

शाह ने कहा कि देश में दो प्रधानमंत्री नहीं हो सकते। एक ही संविधान चाहिए। दूसरा नहीं मानेंगे। कितनी सरकारें आई और गई लेकिन अनुच्छेद 370 रद्द करने की हिम्मत किसी ने भी नहीं दिखाई। यह 56 इंच का सीना होनेवाले नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया है। अब आप कांग्रेसियों से पूछे कि उन्होंने 370 क्यों नहीं हटाया।

You might also like
Leave a comment