जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने पद से दिया इस्‍तीफा

0

नई दिल्ली : ऑनलाइन टीम – जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। वे लंबे समय से आंत की बीमारी से पीड़ित है। शिंजो आबे का कहना है कि वे नहीं चाहते कि खराब सेहत का असर काम पर पड़े। आज सुबह ही खबर आई थी कि शिंजो आबे ने पीएम पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की है। जापानी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी जा रही है।

आबे 2006 में 52 साल की उम्र में जापान के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन एक साल बाद ही स्वास्थ्य संबंधी कारणों की वजह से वह पद से हट गए। इसके बाद दिसंबर, 2012 में आबे सत्ता में लौटे। आबे ने जापान के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहने का इतिहास सोमवार को बना लिया। इससे पहले 2,798 दिनों तक पद पर रहने का रिकॉर्ड इसाकु सातो के नाम था। 65 साल के आबे लंबे समय से पेट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। वे इस महीने दो बार 17 और 24 अगस्त को अस्पताल जा चुके हैं।

आब ने कहा कि मैं अपनी इस बीमारी के लिए एक नया ट्रीटमेंट करा रहा हूं, जिसमें नियमित रूप से जांच और देखरेख की जरूरत है। मैं अपने ट्रीटमेंट के दौरान अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए पर्याप्त समय नहीं दे पाऊंगा। आबे ने कहा, अब जब मैं विश्वास के साथ लोगों से मिले जनादेश को पूरा करने में सक्षम नहीं हूं, तो मैंने फैसला किया है कि मुझे अब प्रधानमंत्री के पद पर बने नहीं रहना चाहिए।

You might also like
Leave a comment