4थी मंजिल से फेंककर कुत्ते की हत्या; पुलिस में मामला दर्ज

0
पिंपरी। अमानवीय घटनाओं की कड़ी में एक औऱ घटना जुड़ गई है जिसमें एक सात माह के कुत्ते को चौथी मंजिल से फेंककर उसकी हत्या किए जाने की जानकारी सामने आयी है। इस बारे में पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहर के पिंपले गुरव में घटी इस घटना की दखल भूतपूर्व महिला व बालविकास मंत्री मनेका गांधी ने ली है। उन्होंने इस मसले पर सांगवी पुलिस से फोन पर घटना की जानकारी ली और जांच के आदेश दिये।
इस घटना को लेकर फरीनजहाँ शेख ने सांगवी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, एक सात माह का कुत्ता शेख के घर परिसर में घूमता था, उनके पास ही खाना खाता था। शनिवार की सुबह काफी समय तक वह नहीं आया, कुछ देर बाद उसकी आवाज सुनाई दी। शेख के देखने पर वह गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ नजर आया। उन्होंने उसे तुरंत जानवरों के अस्पताल में भर्ती कराया। मगर गहरी चोटें आने से उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
शेख ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि, उनके पड़ोस की चार मंजिला बिल्डिंग की छत से किसी ने उस कुत्ते को नीचे फेंक दिया। उसके साथ जबरदस्त मारपीट भी गई। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। शेख की शिकायत के आधार पर सांगवी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बहरहाल इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस अमानवीय घटना की दखल खुद भाजपा की वरिष्ठ नेता मनेका गांधी ने ली है। उन्होंने फोन पर पुलिस से इसकी जानकारी ली और जल्द से जल्द कार्रवाई करने के आदेश दिए।
You might also like
Leave a comment